हिमाचल प्रदेश की में हो रही बर्फबारी जहां वहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए खुशी का माहौल है वही वहां पर रहने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ की गई है।
सड़कों पर भारी बर्फबारी की वजह से वहां पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई है और कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है कई क्षेत्र और ऊंची पहाड़ियों में फिर से तेज बर्फबारी हुई और बर्फीली हवाओं के साथ बारिश की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट आई है यहाँ घूमने आए लोगों को काफी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि बर्फबारी की वजह से 322 सड़के बंद हो गई है लाहौल -स्पीति जिले में बारिश और बर्फबारी ने 170 सड़कों को बंद कर दिया है वहीं शिमला में 83 और किन्नौर में 48 सड़कें बर्फबारी की वजह से बंद है जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है बर्फबारी की वजह से राज्य में बिजली की भी आपूर्ति ढंग से नहीं हो रही है और 110 ट्रांसफार्म खराब हो गए हैं वहीं स्थानीय मौसम विभाग ने किन्नौर ,लाहौल स्पीति जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की चेतावनी दी है जिसके परिणाम स्वरूप बिजली और पानी की आपूर्ति और सड़क पूरी तरह से बंद हो गए हैं।
उत्तराखंड में मंगलवार को गढ़वाल और कुमाऊं की ऊंची पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में रुक-रुक कर लगातार बारिश होने से पूरा प्रदेश भीषण ठंड और ठिठुरन से कांप रहा है गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाके जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ ,गंगोत्री ,यमुनोत्री , मुनस्यारी आदि इलाकों में बर्फबारी होती है जिससे वहां बर्फ की मोटी चादर बिछ गई देहरादून के मैदानी इलाकों में भी लगातार रुक-रुक कर बारिश जारी है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2LcKFxD
बर्फबारी ने पहाड़ो पर जिंदगी कर दी मुश्किल ,मौसम विभाग ने दी और बर्फबारी के चेतावनी
Reviewed by N
on
January 07, 2021
Rating:
Reviewed by N
on
January 07, 2021
Rating:




No comments: