गुजरात के 3 शहरों में एलआरडी की 42 महिला कर्मियों को कोरोना वैक्सीन देने के बाद मामूली साइड इफेक्ट्स सामने आए हैं।
कोरोना वैक्सीन के बाद साइड इफेक्ट की सूचना मिलने के बाद उन्हें सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार एलआरडी महिला कर्मी खतरे से पूरी तरह से बाहर है गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने उन जिलों की रिपोर्ट मांगी है जहां कोरोना वैक्सीन साइड इफैक्ट्स प्रभावित लोगों का इलाज किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि इन लोगों को कोई बड़ी दिक्कत नहीं हुई है।
केवल हल्के-फुल्के साइड इफेक्ट हुए हैं एक रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पहले सूरत पुलिस मुख्यालय में रहने वाली 12 कॉन्स्टेबल ने बुखार और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत दर्ज करवाई थी इसके अलावा बड़ोदरा में भी 16 पुलिसकर्मी और 2 सफाई कर्मचारियों को भी साइड इफेक्ट की शिकायत के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया इन लोगों को भी सिर दर्द चक्कर आना और हल्का बुखार महसूस हुआ।
सोमवार को अहमदाबाद में 14 ट्रेनी एलआरडी कर्मियों को हॉस्पिटल भर्ती कराया गया नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर एम् पांडे ने बताया कि सभी में कोरोना वैक्सीनेशन के काफी हल्के साइड इफेक्ट है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/39EseeU
कोरोना वेक्सिनेशन के बाद इन महिला पुलिसकर्मियों को हुए हल्के साइड इफेक्ट
Reviewed by N
on
February 02, 2021
Rating:
Reviewed by N
on
February 02, 2021
Rating:




No comments: