यहां जाने इस बार केसा रहेगा देश में मानसून ,मौसम विभाग ने राज्यों में बारिश को लेकर दी ये डिटेल

देश में इस बार मानसून का सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 


भारतीय मौसम विभाग ने अपने अनुमान में बताया है कि इस बार मानसून अच्छा रहने वाला है भारत मौसम विज्ञान के अनुसार दक्षिण- पश्चिम मानसून के उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य रहने की संभावना है वहीं मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है। 



 मौसम विभाग के अनुसार जून से सितंबर के बीच उत्तर- पश्चिम भारत यानी पंजाब ,हरियाणा ,उत्तराखंड, राजस्थान के कुछ इलाकों में 92 से 108 फ़ीसदी बारिश होने की संभावना है जो कि सामान्य है ,वही दक्षिण भारत यानी केरल, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना ,ओडिशा और गोवा में 93 से 107 फ़ीसदी बारिश होने का अनुमान है जिसे भी सामान्य माना जाता है। 



उत्तर-पूर्व के राज्यों जैसे यूपी ,बिहार ,झारखंड ,पश्चिम -बंगाल ,मध्य प्रदेश और असम के कुछ इलाकों में सामान्य से कम यानी 95 फ़ीसदी से कम बारिश की संभावना जताई गई है वही   मध्य भारत के राज्य जो देश में वर्षा पर निर्भर खेती की जमीन से युक्त है वह सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है मौसम विभाग के मुताबिक 106 फीसद से ज्यादा बारिश का अनुमान है। 



मौसम विभाग ने केरल में मानसून आने के 2 दिन की देरी की संभावना जताई है मानसून केरल में 3 जून तक पहुंचने का अनुमान है एम महापात्रा ने बताया कि कर्नाटक तट पर चक्रवर्ती है परिसंचरण के चलते दक्षिण पश्चिम मानसून की चाल प्रभावित हुई है। 

    इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/34Jh6tY
यहां जाने इस बार केसा रहेगा देश में मानसून ,मौसम विभाग ने राज्यों में बारिश को लेकर दी ये डिटेल यहां जाने इस बार केसा रहेगा देश में मानसून ,मौसम विभाग ने राज्यों में बारिश को लेकर दी ये डिटेल Reviewed by N on June 03, 2021 Rating: 5

No comments:

Recents

[getWidget results='3' label='recent' type='list']
Powered by Blogger.