राम जन्म भूमि के 300 मीटर के दायरे के लिए सरकार ने निकाला नया नियम ,नहीं होगा इसके आसपास कोई भी नया निर्माण

धार्मिक नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है अयोध्या में निषेधाज्ञा लाने की तैयारी की जा रही है। 



 राम जन्मभूमि परिसर के 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू होगी इस दायरे में अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लागू किए जाएंगे प्रतिबंधो को लागू करने की जिम्मेदारी जिला मजिस्ट्रेट से लेकर कई अधिकारियों  की होगी योजना का अंतिम रूप देने के लिए कमेटी के गठन के बाद बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। 



मंजूरी के लिए प्रस्ताव शासन के पास भेजा जा रहा है राम जन्मभूमि परिसर में  निषेधाज्ञा लागू होते ही परिसर के बाहर 100 मीटर की दूरी पर किसी भी प्रकार के नए निर्माण की अनुमति नहीं होगी 100 मीटर के बाद अलग 200 मीटर तक के क्षेत्र को निषेधाज्ञा दायरे में लाकर नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया जाएगा। 



निषेधाज्ञा का क्षेत्र 300 मीटर  होगा क्षेत्र में  12.5 मीटर से ऊंचा मकान नहीं बनाये  जा सकेंगे  निषेधाज्ञा के पीछे मंदिर की सुरक्षा को आधार बताया जा रहा है राम जन्मभूमि परिसर के विस्तार के बाद ही दूरी के मानक तय किए जाएंगे। 



 दरअसल सरकार की मंशा श्री राम जन्म भूमि की मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक के तौर पर विकसित करने की है इसी वजह से इसकी सुरक्षा के लिए सरकार निषेधाज्ञा लागू कर रही है। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3wq3dw4
राम जन्म भूमि के 300 मीटर के दायरे के लिए सरकार ने निकाला नया नियम ,नहीं होगा इसके आसपास कोई भी नया निर्माण राम जन्म भूमि के 300 मीटर के दायरे के लिए सरकार ने निकाला नया नियम ,नहीं होगा इसके आसपास कोई भी नया निर्माण Reviewed by N on July 10, 2021 Rating: 5

No comments:

Recents

[getWidget results='3' label='recent' type='list']
Powered by Blogger.