इस राज्य में किया जा रहा है जंगलो में फलों के पेड़ो का रोपण ,ताकि जानवरो को मिल सके जंगलो में ही खाना -पानी

छत्तीसगढ़ सरकार राज्यों के जंगलों में फलदार पौधों का रोपण करवा रही है इसके लिए रविवार को करीब 50 किलो सीड बाल यानी मिट्टी से बने गेंद में बीज रोपे गए हैं। 


इसके माध्यम से सरकार का इरादा जंगली जीव को जंगल में ही भोजन उपलब्ध करवाना है ताकि वे आबादी क्षेत्र में नहीं आये  अब फलदार पौधों के साथ ही अन्य पौधे  के भी करीब 25 लाख टन  बीज रविवार को रोपने  का लक्ष्य तय किया गया था। 



आपको बता दें कि राज्य के कई जिलों में जंगली हाथी बड़ी समस्या बने हुए हैं इनकी वजह से जान और माल दोनों की क्षति होती है इस तरह कई जिलों में बंदर भी बड़ी समस्या बनी है इसे देखते हुए राज्य सरकार ने जंगल में फलदार पौधे लगाने का फैसला किया है। 



वन मंत्री मोहम्मद अकबर के अनुसार ज्यादातर मामलों में वन्यजीव भोजन की तलाश में आबादी क्षेत्रों में आते हैं यदि जंगल में ही उनके  भोजन  पानी की व्यवस्था कर दी जाए तो इस समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। 



 यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्णय अनुसार विभाग ने रविवार को वन व वन्य क्षेत्रों में  बेर , जामुन, बेल ,सीताफल, करौंदा एवं  मुनगा आदि फलदार  प्रजातियों  के बीजों की बुवाई छिड़काव और सीड बॉल के माध्यम से किया है। 

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3yOo8dG
इस राज्य में किया जा रहा है जंगलो में फलों के पेड़ो का रोपण ,ताकि जानवरो को मिल सके जंगलो में ही खाना -पानी इस राज्य में किया जा रहा है जंगलो में फलों के पेड़ो का रोपण ,ताकि जानवरो को मिल सके जंगलो में ही खाना -पानी Reviewed by N on July 12, 2021 Rating: 5

No comments:

Recents

[getWidget results='3' label='recent' type='list']
Powered by Blogger.