नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की ओर से आज बुलाए गए भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है।
देश की तमाम विपक्षी पार्टियां इस बंद को समर्थन देती हुई नजर आ रही है वहीं आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के आदेश पर उसके नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज पुलिस ने घर में नजरबंद किया है आम आदमी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा जब से केजरीवाल सिंधु बॉर्डर से किसानों से मिलकर लौटे हैं तब से उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर के चारों तरफ बेरीगेट लगा दिया है गृह मंत्रालय के आदेश के बाद उनको नजरबंद वाली स्थिति में रखा गया है इसकी वजह से दिल्ली के सीएम की सभी बैठ के रद्द हो गई है सीएम भारद्वाज ने कहा मोदी सरकार किसान आंदोलन को समर्थन देने पर केजरीवाल सरकार से बदला ले रही है।
इसलिए सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है आपको बतादे की अरविंद केजरीवाल अपने सभी मंत्रियों के साथ सोमवार को हरियाणा दिल्ली सीमा पर स्थित सिंधु बॉर्डर पर किसानों से मिलने पहुंचे थे उन्होंने वहां पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया और किसानों से कहा कि उनकी सरकार किसानो की सेवादार है।
गृहमंत्रालय के आदेशों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal को हाउस अरेस्ट किया गया है।किसान आंदोलन का समर्थन करने की वजह से भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट किया। #आज_भारत_बंद_है #BJPHouseArrestsKejriwal pic.twitter.com/VONXCD0R9G— AAP (@AamAadmiParty) December 8, 2020
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3mXP4Ca
किसान आंदोलन के बीच आप ने लगाए सरकार पर अरविन्द केजरीवाल को नजरबंद करने का आरोप
Reviewed by N
on
December 08, 2020
Rating:
Reviewed by N
on
December 08, 2020
Rating:







No comments: