कोरोना वेक्सीन को लेकर सरकार ने की तैयारी ,इन चार राज्यों में होगा कल और आज ड्राई रन

भारत में चाहे कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिली है लेकिन इसकी तैयारियां आखिरी चरण में है। 


इसी को देखते हुए आज और कल टीकाकरण की व्यवस्थाओं के आकलन के लिए चार राज्यों में पूर्वाभ्यास किया जाएगा इन चार राज्यों में पंजाब आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी इस दौरान कोरोना वैक्सीन के कोल्ड चैन से लेकर लोगों को लगाने तक की सभी प्रक्रियाएं अच्छी तरह से परखी  जाएगी ताकि वैक्सीन वितरण से पहले कुछ कमियों को दूर किया जा सके। 


अभ्यास में पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी के लिए तैयार को-विन में आवश्यक डेटा भरने, टीम के सदस्यों की तैनाती, उनकी रिपोर्टिंग और शाम को होने वाली समीक्षा बैठक भी शामिल होगी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी इसमें कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज और व्यवस्था का परीक्षण भी शामिल होगा और शारीरिक दुरी जैसे कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों  का पालन करने की प्रक्रिया को भी परखा जाएगा।


अभियान के दौरान चारों राज्यों के दो दो जिलों में पांच अलग-अलग केंद्रों पर अभ्यास किया जाएगा जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी केंद्र निजी अस्पताल ग्रामीण इलाकों के केंद्र भी इनमें शामिल हो सकते हैं। 


हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा कि वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी को ट्रेनिंग देने का काम बड़ी तेजी से चल रहा है जिला स्तर पर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को ट्रेनिंग का काम पूरा हो चुका है हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार वेक्सीन  लगाने के लिए प्राथमिकता समूह की पहचान भी हो गई है पहले चरण के दौरान 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण होगा इनमें तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों ,सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मियों के अलावा 50 साल से अधिक आयु के लगभग 27 करोड लोग शामिल किए जाएंगे माना जा रहा है कि ऑक्सफोर्ड   की वैक्सीन का इस्तेमाल के लिए सबसे पहले मंजूरी मिल सकती हैसीरम इंस्टीट्यूट  ने दवा नियामक को टीके के प्रभाव पर अतिरिक्त नमूने सौंप दिए हैं।


. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/38Ab3t4
कोरोना वेक्सीन को लेकर सरकार ने की तैयारी ,इन चार राज्यों में होगा कल और आज ड्राई रन कोरोना वेक्सीन को लेकर सरकार ने की तैयारी ,इन चार राज्यों में होगा कल और आज ड्राई रन Reviewed by N on December 28, 2020 Rating: 5

No comments:

Recents

[getWidget results='3' label='recent' type='list']
Powered by Blogger.