चुनाव आयोग ने नेताओंको चुनावी रैलियों में कोरोना गाइड लाइन ना मानने पर दी सख्त हिदायत ,नहीं माने तो लगा दिया जायेगा रैलियों पर बैन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चुनावी रैलियों में कोरोना के नियमों की धज्जियां को उड़ते हुए देख राजनीतिक दल आम जनता के निशाने पर है।
और चुनाव आयोग ने भी इस मामले में सख्त रुख अख्तियार किया है आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान स्टारप्रचारकों और नेताओं के मास्क पहनने को लेकर सख्त हिदायत दी है चुनाव आयोग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राजनीतिक दल का पालन नहीं करते हैं तो उनकी सार्वजनिक बैठकों और रैलियों पर बैन लगा दिया जाएगा।
चुनाव आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त दलों को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले साल कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों को गंभीरता से पालन किया जाए पत्र में आगे भी कहा गया है कि कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और आयोग ने पाया है कि चुनावी बैठकों प्रचार के दौरान आयोग के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियमों का पालन नहीं हो रहा है आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान मास्क पहनने को लेकर दायर एक याचिका पर चुनाव आयोग और केंद्र को नोटिस भेजा है कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी याचिकाकर्ता ने ऐसे प्रचारको और प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में प्रचार रोकने का अनुरोध किया है जो कोरोना गाइडलाइन का बार-बार उल्लंघन कर रहे है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3wHjXQF
चुनाव आयोग ने नेताओंको चुनावी रैलियों में कोरोना गाइड लाइन ना मानने पर दी सख्त हिदायत ,नहीं माने तो लगा दिया जायेगा रैलियों पर बैन
Reviewed by N
on
April 10, 2021
Rating:
Reviewed by N
on
April 10, 2021
Rating:




No comments: