पूरा देश कोरोना के खौफ में जी रहा है वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे रविवार को शाही स्नान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हुई जिनमें कुछ लोग तो बिना मास्क करके भी दिखाई दिए।
दरअसल श्रद्धालुओं की भीड़ विश्व की सबसे विशाल धार्मिक मेले कुम्भ में 12 अप्रैल को शाही स्नान के लिए इख्ठा हुई इस भीड़ द्वारा यहां पर कोरोना के सारे नियमों को दरकिनार किया जा रहा है कहा जाता है कि शाही स्नान से 1 दिन पहले पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है।
जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कोरोना नियमों के बावजूद नदी के तट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई हालांकि कई श्रद्धालुओं का दावा है कि कोरोना कोई चिंता का विषय नहीं है क्योंकि राज्य सरकार ने हरिद्वार आने के लिए कोरोना नेगेटिव rt-pcr अनिवार्य कर दिया है।
सोमवार को शाही स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ 13 अखाड़ों का प्रतिनिधित्व करने वाले साधु संत भी गंगा में डुबकी लगाएंगे आपको बता दें की इस बार कोरोना की वजह से कुंभ मेले की अवधि पहली बार घटा दी गई है इस बार कुंभ का मेला 1 से 30 अप्रैल तक ही चलेगा और कोरोना महामारी के चलते कुंभ के मेले में प्रवेश को लेकर भी काफी सावधानियां बरती जा रही है।
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3dT779A
OMG :कोरोना के खौफ के बीच हरिद्वार में जुटे एक लाख से अधिक श्रद्धालु ,नियमो की नहीं है कोई परवाह
Reviewed by N
on
April 12, 2021
Rating:
Reviewed by N
on
April 12, 2021
Rating:




No comments: