दूल्हा नहीं बोल पाया 2 का पहाड़ा तो दुल्हन ने लौटा दिया स्टेज पर आया दूल्हा ,यहां जाने क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के महोबा जिला में एक शादी उस समय टूट गई जब  स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के एक सवाल का जवाब नहीं दे पाया। 



इसके बाद दोनों पक्षों को सुलहनामा लिखना पड़ा वही लड़के वालों को खाने और अन्य चीजों पर खर्च हुए पैसे ₹400000 लड़की वाले को वापस देने पड़े यह मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है यहां के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में बारात पहुंची और वरमाला का प्रोग्राम भी शुरू हो गया। 



 दुल्हन को इस बात की भनक लग गई थी दूल्हा  पढ़ा लिखा नहीं है इसी बात पर दुल्हन ने दूल्हे से 2 का पहाड़ा पूछ लिया दुल्हन ने कहा कि अगर तुम दो का पहाड़ा ही नहीं सुना पाओगे तो मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं करूंगी दूल्हा पहाड़ा  सुना नहीं पाया और दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। 



बरात में जैसे ही बात फैली हंगामा खड़ा हो गया काफी मनाने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी आखिर में शादी को रद्द करना पड़ा यह बात थाने  तक भी पहुंच गई और थानेदार को इस मामले की सुनवाई करानी पड़ी पनवाड़ी थाने के थानेदार ने लिखवाया जिसके हिसाब से दोनों पक्षों ने एक दूसरे के सभी सामानों और पैसों को वापस किया। 



 थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि लड़की के फैसले को माना गया और शादी कैंसिल हुई दोनों पक्ष सुलहनामे  पर राजी हो गए हैं सुलहनामे में तय हुआ की लड़के वाले लड़की वालों को खाने वाली चीजों में खर्च हुए ₹400000 वापस करेंगे इसके साथ ही वे एक दूसरे को दिए हुए सामान भी वापिस करेंगे। 

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2RFdOo8
दूल्हा नहीं बोल पाया 2 का पहाड़ा तो दुल्हन ने लौटा दिया स्टेज पर आया दूल्हा ,यहां जाने क्या है पूरा मामला दूल्हा नहीं बोल पाया 2 का पहाड़ा तो दुल्हन ने लौटा दिया स्टेज पर आया दूल्हा ,यहां जाने क्या है पूरा मामला Reviewed by N on May 11, 2021 Rating: 5

No comments:

Recents

[getWidget results='3' label='recent' type='list']
Powered by Blogger.